रुड़की उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं: सीएमएस संजय कंसल

रुड़की उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं: सीएमएस संजय कंसल

लोकेशन – रुड़की

संवाददाता – अश्वनी उपाध्याय

उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस संजय कंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल परिसर में अब मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लैब, ओटी, साफ-सफाई, लिफ्ट जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं और 24 घंटे इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध रहती है।

सीएमएस ने स्पष्ट किया कि मरीजों के लिए कहीं भी कोई असुविधा नहीं है। अगर किसी को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो उसका त्वरित निवारण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी आए थे और उन्होंने साफ-साफ कहा कि मरीजों के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।