

लोकेशन- हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता– मनोज कश्यप

सप्तऋषि फ्लाईओवर पर बुधवार को चाइनीज मांझे की वजह से एक गंभीर हादसा हुआ। भूपतवाला निवासी 25 वर्षीय करण शर्मा बाइक से घर लौटते समय खतरनाक मांझे की चपेट में आ गए। मांझा उनकी गर्दन में उलझा, जिससे धारदार धागे ने गला काट दिया और युवक सड़क पर गिर पड़ा।





मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें प्रेम अस्पताल पहुंचाया, जहां कई टांकों के साथ उनकी गंभीर हालत में इलाज जारी है।

घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को चाइनीज मांझे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और पूरे शहर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।





डीएम ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित मांझा बेचते पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी जानलेवा घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।




