

नैनीताल, 27 नवंबर 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।




मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में टीमों को सक्रिय रखा जाए और शहरों, कस्बों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि असहाय और बेघर लोगों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि रेन बसेरों में अलाव जलाने के साथ-साथ पर्याप्त रजाई-कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।





धामी ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि नगरीय क्षेत्रों और कस्बों में शीतलहर के दौरान अलाव की नियमित देखरेख और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री का वितरण समय पर किया जाए। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा, ताकि सभी सुविधाओं की प्रभावी निगरानी हो सके।

मुख्यमंत्री का यह निर्देश प्रदेश में सर्दियों के मौसम में लोगों की सुरक्षा और राहत सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।





