राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में मनाया गया संविधान दिवस

राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में मनाया गया संविधान दिवस

लोकेशन-: रानीखेत

राजकीय इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भूपाल सिंह भंडारी ने संविधान के आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को अपने जीवन और कार्यों में बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय जोशी ने संविधान की प्रस्तावना के अनुसार कर्तव्यों का पालन करने, कार्य में निष्ठा बनाए रखने और जिम्मेदारीपूर्ण कर्तव्य निर्वहन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें हमारे मूल कर्तव्यों की याद दिलाता है और प्रत्येक नागरिक को इसके अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए।

इस अवसर पर सभी छात्रों और उपस्थित लोगों ने संविधान की शपथ ली।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान किरन चौधरी, अभिभावक संघ अध्यक्ष हेमा देवी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा शिक्षक कर्मचारी जैसे प्रवक्ता पूरन चंद्र, बाली सिंह, दीपिका वर्मा, संध्या आर्या, सुचिता बिष्ट, हरीश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।