

रिपोर्ट- भगवान सिंह

पौड़ी गढ़वाल — डोभाल ढांडरी में गुलदार को शेड्यूल वन की श्रेणी से हटाने और कार्रवाई के आदेश जारी न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज बुधवार को पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।




मौके पर जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अड़े रहे। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।





इस दौरान एसडीएम, रेंज अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके ग्रामीणों की मांग थी कि गुलदार को मारने के साथ ही इसे शेड्यूल वन की श्रेणी से हटाया जाए।

घटना स्थल पर कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट, विनोद दनोशी, गौरव चंदोला, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नेगी सहित कई नेताओं की भी मौजूदगी रही।




