

स्थान – खटीमा, ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट – अशोक सरकार

खटीमा गल्ला मंडी समिति के धान केंद्रों में किसानों को अपने धान की तौल कराने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों और कर्मचारियों की देर से पहुँचने के कारण सुबह 9:00 बजे से निर्धारित तौल प्रक्रिया 9:30 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई।





किसानों ने बताया कि टोकन होने के बावजूद उनकी तौल नहीं हो पाई है। कई किसानों ने यह भी कहा कि कागजात जमा करने के बावजूद तौल के लिए उन्हें फोन नहीं आया।

जब मीडिया ने मौके पर स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया, तो कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने दावा किया कि लेबर अभी नहीं पहुंचे हैं, छुट्टी के कारण देरी हुई।



किसानों और मंडी अधिकारियों का कहना है कि समय पर ऑफिस में उपस्थित रहकर और लेबर की व्यवस्था सुनिश्चित करके ही धान तौल की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा और सरकार को भी धान खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।





