रानीपोखरी: सड़क हादसा, कार पलटी और पति-पत्नी समेत तीन घायल

रानीपोखरी: सड़क हादसा, कार पलटी और पति-पत्नी समेत तीन घायल

लोकेशन- रानीपोखरी

संवाददाता- सागर रस्तोगी

रानीपोखरी थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हुआ। रानीपोखरी से रायपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, और इसी दौरान कार बिजली के पोल से टकरा गई। गनीमत रही कि कार में पोल से करंट नहीं दौड़ा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान

  • मनीष उनियाल, 32 वर्ष
  • शिवानी, 30 वर्ष (पत्नी)
  • तानिया, 26 वर्ष

पुलिस के अनुसार, घटना के समय दूसरी कार से परिजन भी साथ में थे। प्राथमिक जांच में मनीष उनियाल की आंख लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलटी हो जाने की आशंका जताई जा रही है।

रानीपोखरी थाना पुलिस हादसे की जांच जारी रखे हुए है।