


लोकेशन- ऋषिकेश

रिपोट- सागर रस्तोगी

देहरादून रोड स्थित एक कंपनी के मार्ट में चोरी करने पहुंचे युवक को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को चोरी किए गए सामान के साथ मार्ट प्रबंधन ने पुलिस के हवाले कर दिया।




कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक भारत सिंह रावत ने बताया कि मार्ट मैनेजर गौरव राठी युवक को चोरी का सामान पकड़े हुए कोतवाली लेकर पहुंचे। तहरीर में उन्होंने बताया कि युवक मार्ट से सामान चुरा रहा था, तभी कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।




पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ऋतिक माहेश्वरी के रूप में हुई है। उसे आवश्यक कार्रवाई पूरी कर कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घी, बादाम और अन्य सामग्री के पैकेट बरामद कर सील कर दिए हैं। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।





