देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 10 फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 10 फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

1. पर्यावरण संरक्षण का लेखा-जोखा सदन में पेश होगा

कैबिनेट ने तय किया कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित उपलब्धियां व आंकड़े अब सदन के पटल पर प्रस्तुत किए जाएंगे।

2. अभियोजन विभाग को मिलेगा स्टाफ, 46 नए पद सृजित

अभियोजन विभाग को मजबूत करने के लिए 46 सहायक अभियोजन अधिकारी और कई अन्य पदों के गठन को मंजूरी मिली।

3. ऊर्जा विभाग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखा जाएगा

ऊर्जा विभाग का वर्ष 2022–23 का प्रतिवेदन विधानसभा में पेश किया जाएगा।

4. महिला कर्मकारों को रात्रि पाली में काम की अनुमति

महिला कर्मकार अब रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच काम कर सकेंगी।

  • कार्यस्थल पर उनकी लिखित सहमति आवश्यक होगी।
  • नियोक्ता को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

5. श्रम विभाग के नियमों में संशोधन

दुकान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठान अध्यादेश की तीन धाराओं में संशोधन को मंजूरी मिली।
इससे छोटे व्यवसायों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

6. शिक्षा विभाग में पुनः परीक्षण के आदेश

उदयराज इंटर कॉलेज काशीपुर समेत शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ मामलों का पुनः परीक्षण किया जाएगा।

7. देहरादून नियो मेट्रो परियोजना को मंजूरी

देहरादून में नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को कैबिनेट की सहमति मिली।
आवास व शहरी विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए परामर्शों को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा।