

लोकेशन – मंगलौर, उत्तराखंड
रिपोर्टर – राहुल सैनी

बिजली उपभोक्ताओं के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए मंगलौर बिजली घर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीओ अनुभव सैनी ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।




एसडीओ ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर से किसी उपभोक्ता को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह मीटर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के यहां लगाए जाएंगे जिनके पुराने मीटर खराब हो चुके हैं या जिन्होंने नया कनेक्शन लिया है।




स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा, लोड के अनुसार नियमित आपूर्ति और सही बिलिंग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में स्मार्ट मीटर को लेकर फैली गलत सूचना और शिकायतों के कारण मीटर कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन स्मार्ट मीटर से अधिक या गलत बिल नहीं आएगा।

बिजली विभाग का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और आधुनिक तकनीक आधारित सेवा उपलब्ध कराई जाए।




