लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, करीब 300 नशीले कैप्सूल बरामद

लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, करीब 300 नशीले कैप्सूल बरामद

नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस की सख़्ती जारी, तस्करों की संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई

लोकेशन……..लक्सर
रिपोर्टर…….. गोविन्द चौधरी

नशा मुक्त अभियान के तहत लक्सर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस ने पहली कार्रवाई में शाहरुख निवासी सुल्तानपुर को 192 नशीले कैप्सूलों के साथ दबोचा। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अमित कुमार निवासी लक्सर को 112 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

डिप्टी एसपी नताशा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से कुल मिलाकर करीब 300 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने नशा बेचकर कितनी संपत्ति अर्जित की है। अवैध संपत्ति का विवरण जुटाया जा रहा है और जल्द ही संपत्ति सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

लक्सर पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।