बहादराबाद को मॉडल स्वच्छता ग्राम बनाने की तैयारी तेज

बहादराबाद को मॉडल स्वच्छता ग्राम बनाने की तैयारी तेज

डीएम मयूर दीक्षित ने सफाई व्यवस्था को सुधारने के दिए सख्त निर्देश

संवाददाता – शहजाद अली
स्थान – हरिद्वार


मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने की दिशा में प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बहादराबाद गांव की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और ग्राम प्रधान नीरज चौहान के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

डीएम मयूर दीक्षित ने गांव की मौजूदा साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने BDO बहादराबाद को स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में सफाई अभियान को और अधिक तेज किया जाए, तथा नियमित रूप से जमीनी स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत को सक्रिय भूमिका निभाने, सफाई कर्मियों की उपस्थिति तय करने और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बहादराबाद को आदर्श स्वच्छ गाँव के रूप में विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

डीएम ने ग्रामीणों और पंचायत से अपील की कि वे पूर्ण सहयोग देकर बहादराबाद को मॉडल स्वच्छता ग्राम बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।