एसएसपी नैनीताल का नशा तस्करों पर बड़ा वार! हल्द्वानी में चरस तस्करी का भंडाफोड़, 918 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार – स्कूटी सीज

एसएसपी नैनीताल का नशा तस्करों पर बड़ा वार! हल्द्वानी में चरस तस्करी का भंडाफोड़, 918 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार – स्कूटी सीज

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

मंगलवार (25.11.2025) को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 918 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान योगेश सिंह बोरा, निवासी ग्राम सुनकोट, थाना मुक्तेश्वर, (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी को गोला बाईपास रोड स्थित यात्री शेड से चरस परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी (UK04 AR 6927) भी जब्त कर ली है।

आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

  1. उ0नि0 जगवीर सिंह
  2. कानि0 दिलशाद अहमद
  3. का0 सुनील कुमार
  4. का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
  5. का0 अरुण राठौड़ (SOG)

नैनीताल पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों पर कार्रवाई आगे भी और तेज की जाएगी।