ज्योतिर्मठ: सहकारी बैंक के चर्चित चुनाव में वर्षा भुजवान निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

ज्योतिर्मठ: सहकारी बैंक के चर्चित चुनाव में वर्षा भुजवान निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

रिपोर्ट: संजय कुंवर,
लोकेशन: ज्योतिर्मठ

सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में सहकारी बैंक के बहुचर्चित चुनाव में वर्षा भुजवान को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। वहीं सरिता भट्ट को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत के बाद वर्षा भुजवान ने कहा कि वे सहकारी बैंक को प्रगति के नए पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के माध्यम से सीमांत क्षेत्र की ग्रामीण जनता का विश्वास मजबूत करने और उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

चुनाव में वर्षा भुजवान का निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक मजबूत पकड़ का संकेत माना जा रहा है।