हरिद्वार में सड़कों को मिली नई सौगात, रानीपुर विधायक ने किया पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार में सड़कों को मिली नई सौगात, रानीपुर विधायक ने किया पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ

लोकेशन: हरिद्वार
संवाददाता: गोविन्द चौधरी

रानीपुर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित सड़क मांग को पूरा करते हुए विधायक आदेश चौहान ने बुधवार को बहादराबाद सिडकुल फोरलेन स्थित भाईचारा ढाबा चौक से लेकर शिवालिक नगर सीआईएसएफ चौक तक लगभग चार किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य कुंभ निधि के तहत स्वीकृत किया गया है।

करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का चौड़ीकरण व फुटपाथ निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स वाले फुटपाथ बनाए जाएंगे।

यह मार्ग सिडकुल, जिला मुख्यालय, बहादराबाद और शिवालिक नगर को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है। सड़क चौड़ीकरण से सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, बीएचईएल उपनगरी, शिवालिक नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक चौहान ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।