आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है। साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण करेगी। युवाओं को पहली आय मिलने से खुशी रहेगी। दैनिक आय पहले से अधिक बेहतर होगी। दूरदराज के पक्षों से बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव – विद्यार्थियों तथा युवाओं को ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की भी जरूरत है। आलस और सुस्ती की वजह से आपकी दिनचर्या अस्त व्यस्त भी हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में दिक्कत आए, तो अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें।

करियर – दैनिक आय पहले से अधिक बेहतर होगी। दूरदराज के पक्षों से बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। लोन संबंधी मामलों में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी योग्य व्यक्ति से ही अपना काम करवाएँ।
लव – पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।
हेल्थ – एलर्जी की वजह से खाँसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपको जल्दी स्वस्थ करेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार की सुरक्षा के लिए भी आप कुछ बेहतरीन नियम बनाएँगे। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। घर में अचानक ही मित्रों का आगमन होगा।
नेगेटिव – कोई तनाव जनक स्थिति होने पर बिना बात ही किसी से उलझ सकते हैं। बनते कार्यों में भी बाधा आएँगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी कुछ समय अवश्य लगाएँ। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें।

करियर – अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली के परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भली भाँति विचार विमर्श करें। पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय अभी कुछ मंद रहेंगे। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे।
लव – पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रहेंगी। घर में अचानक ही मित्रों का आगमन होगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति और योगदान अनिवार्य रखें। इससे आपका वर्चस्व और मान सम्मान बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।
नेगेटिव – अपनी कार्यप्रणाली गोपनीय रखें। आंख बंदकर के किसी पर भी भरोसा करना उचित नहीं है। कोई नजदीकी व्यक्ति ही जलन की भावना से समाज व रिश्तेदारों में आपकी आलोचना करने का प्रयास कर सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।

करियर – व्यवसाय संबंधी किसी भी नई कार्यप्रणाली को शुरू करने से पहले उस पर अधिक सोच विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में हालात सामान्य रहेंगे।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
हेल्थ – ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही गंभीरता से निभाएँगे। कोई मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। आज कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा और घर का माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
नेगेटिव – किसी भी तरह के सरकारी काम को करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। ज्यादा आवेश और जल्दबाजी में न आएँ। अपने इस स्वभाव को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें तो ही अच्छा रहेगा। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है।

करियर – कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता न करें और न ही किसी पर भरोसा करें। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। नौकरी पेशा लोग अपनी किसी लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं।
लव – परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा और घर का माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रखने के लिए योग प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – उत्तम समय है। आप ऊर्जा और विश्वास के साथ अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में प्रयासरत रहेंगे। अपने राजनीतिक और सामाजिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। निकट भविष्य में यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। व्यवसाय में किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा। ओवरटाइम करना पड़े, तो घबराए नहीं। अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें।
नेगेटिव – छोटी छोटी बातों पर उलझना ठीक नहीं है। यह समय पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति दृढ़ रहने का है। दूसरों की लड़ाई झगड़ों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, उधार लेना उचित नहीं है।

करियर – व्यवसाय में सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप कोई भी गैर कानूनी काम में ध्यान न दें, वरना परेशानी में आ सकते हैं। ओवरटाइम करना पड़े, तो घबराएँ नहीं।
लव – अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। प्रेम साथी को कोई उपहार अवश्य दें।
हेल्थ – अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी पारिवारिक विवाद को निपटाने में सफल रहेंगे तथा आपसी संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। युवा वर्ग की अपनी अस्त व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश काफी हद तक कामयाब होगी। कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिलने की संभावना है।
नेगेटिव – आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है। जिससे नुकसान होने की आशंका है और आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। वाहन या किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा।

करियर – कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएँगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अधिकार मिलने की संभावना है।
लव – पति पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख शांति बनाकर रखेगा। इस समय एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने की आशंका है। सावधान रहें।
हेल्थ – कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। गर्दन और कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कई तरह के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यवसाय में कई बेहतरीन ऑर्डर मिलने की संभावना है। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
नेगेटिव – कोई भी निर्णय लेते समय अच्छे बुरे पहलुओं पर सोच विचार अवश्य कर लें। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। बेहतर होगा कि स्थगित कर दें। आलस छोड़कर पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।

करियर – व्यवसाय में कई बेहतरीन ऑर्डर मिलने की संभावना है। सिर्फ अपने काम की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। सावधानी रखने से आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएँगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद विवाद में न पड़ें।
लव – पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें। लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आप अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण द्वारा कोई भी निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आज परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों की भी योजना बनेगी। जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होने से आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय इस समय लाभ की स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी।
नेगेटिव – विवादित मामलों को बढ़ाने की बजाय सुलझाने की कोशिश करें, अन्यथा इससे तनाव और संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। जल्दी सफलता पाने की कामना से किसी अनुचित कार्य में भी रुचि न लें। इस समय संयम रखना बहुत जरूरी है।

करियर – विपणन संबंधी कार्यों पर गंभीरता से ध्यान दें। जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होने से आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय इस समय लाभ की स्थिति में रहेंगे। उत्पादन और गुणवत्ता को और बेहतर बनाएँ।
लव – पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है।
हेल्थ – एसिडिटी और गैस की वजह से छाती में जलन और दर्द की शिकायत रह सकती है। हल्का और सुपाच्य खान पान लें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अनुकूल समय है। लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं का समाधान मिलने से माहौल सकारात्मक हो जाएगा। जिससे आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएँगे। बीमा व कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – इस समय अपनी कार्यक्षमता तथा योग्यता पर ही विश्वास रखें। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू अवश्य रखें। दूसरों की बातों में आकर आप कुछ भ्रमित भी हो सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा।

करियर – व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएँगे। बीमा व कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। कोई आधिकारिक यात्रा भी संभव है। सरकारी सेवारत लोग व्यर्थ के वाद विवाद में न पड़ें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।
हेल्थ – तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। उचित आराम लें तथा योग और ध्यान में भी समय जरूर लगाएँ।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। पति पत्नी के संबंधों मे आपसी तालमेल बेहतरीन बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। पेट संबंधी दिक्कत जैसे कब्ज, अफारा, गैस वगैरह परेशान कर सकते हैं।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। कुछ विरोधी हावी होंगे, परंतु आप का अहित नहीं कर पाएँगे। संतान का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। धैर्य और संयम से काम लें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है। परंतु धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति फाइनेंस संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या आलस न करें।
लव – पति पत्नी के संबंधों मे आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ – पेट संबंधी दिक्कत जैसे कब्ज, अफारा, गैस वगैरह परेशान कर सकते हैं। योग, व्यायाम से भी काफी राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सामाजिक तथा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति अवश्य रखें। इससे आपकी पहचान बनेगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करें। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। फोन तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। जीवन साथी व पारिवारिक लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी।
नेगेटिव – अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे, जिसकी वजह से बजट को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी तथा युवा लोग व्यर्थ के मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय नष्ट न करें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह की अवहेलना करना नुकसानदायक रहेगा।

करियर – अपनी कारोबारी गतिविधियाँ गोपनीय रखें, वरना कोई गलत भावना से इसका दुरुपयोग कर सकता है। फोन तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
लव – जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। इससे आपके काम भी सुचारू रूप से बनते जाएँगे।
हेल्थ – मन में नकारात्मक विचार न उठने दें, क्योंकि इसका प्रभाव आपकी मनोस्थिति को विचलित कर देगा। स्त्री वर्ग अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपका अपने व्यक्तित्व व रहन सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना आपके समय की बचत करेगा। बीमा आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होने वाला है। वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी।
नेगेटिव – संबंधों को सहेजकर रखें। काम की अधिकता की वजह से कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य और सहजता बनाकर रखें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना आपके लिए तनाव का कारण बनेगा।

करियर – व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की अधिकता के कारण मेहनत अधिक रहेगी। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी है। बीमा आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होने वाला है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है।
लव – वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन तालमेल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। लापरवाही भी बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3