हरिद्वार में तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, पिस्टल से मारपीट के आरोप में बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार में तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, पिस्टल से मारपीट के आरोप में बड़ी कार्रवाई

स्थान: हरिद्वार

देहरादून पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने दिव्य प्रताप सिंह, पुत्र कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, दिव्य प्रताप सिंह पर लाइसेंसी पिस्टल से मारपीट और धमकाने का आरोप है। मामले में धारा 126/352 BNS और धारा 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस सभी शस्त्र जब्त कर अभिरक्षा में रखे। यह कार्रवाई कानून और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।