ओखलकांडा ब्लॉक के गाँवों का विधायक कैड़ा ने किया दौरा, कहा—करायला–जमराड़ी मोटर मार्ग जल्द होगा दुरुस्त

ओखलकांडा ब्लॉक के गाँवों का विधायक कैड़ा ने किया दौरा, कहा—करायला–जमराड़ी मोटर मार्ग जल्द होगा दुरुस्त

स्थान: भीमताल

विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू, ओखलकांडा, इजर, खजुरी, करायला और रैकूना सहित कई गाँवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विधायक कैड़ा ने बताया कि करायला से टकूरा वन चौकी तक का मोटर मार्ग अत्यधिक जर्जर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर फिलहाल निजी संसाधनों से सोलिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को तत्काल राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि करायला से जमराड़ी तक मोटर मार्ग के डामरीकरण की प्रक्रिया गतिमान है। शासन से स्वीकृति मिलते ही डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं पर सरकार लगातार कार्य कर रही है।