

स्थान: हरिद्वार
संवाददाता: धर्मराज

मंगलौर क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में वाहन पार्किंग को लेकर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झगड़ा हाथ-पत्थर और लाठी-डंडे तक बढ़ गया।






हिंदू पक्ष का आरोप है कि मुस्लिम परिवार पहले से विवाद के लिए तत्पर था। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा में दो लोग घायल हो गए और कई घरों और वाहनों के शीशे टूट गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।




एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह विवाद वाहन पार्किंग को लेकर हुआ था। उन्होंने कहा कि फिलहाल गांव में शांति स्थापित है और पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।




