

स्थान : हरिद्वार

पवित्र तीर्थस्थल हर की पैड़ी पर उस समय हंगामा मच गया जब तीन महिलाएं आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते महिलाओं के बीच लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।




जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं हर की पैड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाने का काम करती हैं। इसी काम के बंटवारे को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई।


सूचना मिलते ही हर की पैड़ी पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद तीनों को चौकी लाकर पूछताछ की गई।


पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने पर तीनों महिलाओं का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया और उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत दी।


बताया गया कि तीनों महिलाएं नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी इलाके की रहने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि तीर्थस्थल की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।



