पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालकों को मिलेगी फीड सब्सिडी, जियो जारी

पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालकों को मिलेगी फीड सब्सिडी, जियो जारी

स्थान: देहरादून

बीती कैबिनेट बैठक में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा राज्य के पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालन से जुड़ी समस्याओं को उठाए जाने के बाद अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कुक्कुट पालकों को राहत देने के लिए फीड सब्सिडी प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शासन ने इसका शासनादेश (जियो) भी जारी कर दिया है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालकों को फीड पर सब्सिडी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बढ़ते फीड मूल्य और परिवहन लागत से पालकों को राहत देना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से पर्वतीय क्षेत्रों में कुक्कुट पालन को रोजगार का एक मजबूत माध्यम बनाने में मदद मिलेगी।

जल्द ही इसका लाभ प्रदेश के कुक्कुट पालकों को मिलना शुरू हो जाएगा। मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस योजना से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।