

लोकेशन,,बाज़पुर.. उधमसिंह नगर

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान अनाज मंडी पहुंचे और धान तोलने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।




किसानों का आरोप था कि मंडी में धान तोलने में अनियमितताएँ हो रही हैं। इस दौरान किसानों और एसएमआई व राइस मिलरों के बीच जमकर हंगामा हुआ। किसानों ने एसएमआई को सस्पेंड करने की मांग भी की।



करीब देर तक चले हंगामे के बाद, किसान और राइस मिलरों के बीच बैठक हुई और धान तोलने के लिए समझौता किया गया। किसानों ने कहा कि वे अब मंडी में अपने धान की उचित खरीद सुनिश्चित करेंगे।




