खटीमा में सीमांत नागरिकों के लिए इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

खटीमा में सीमांत नागरिकों के लिए इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड

जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57वीं वाहिनी ने ग्राम सिसैया-मेलाघाट में व्यावसायिक इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह तीन सप्ताह तक चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला जनजातीय सेवा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 25 जरूरतमंद नागरिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे भविष्य में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में 57वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री मनोहर लाल ने कहा कि वाहिनी सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सीमांत क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा एसएसबी को सीमांत क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को व्यावसायिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया है।

कमांडेंट ने कहा कि वाहिनी द्वारा पूर्व में सिलाई-बुनाई, कंप्यूटर, कृषि, पशुपालन और स्वरोज़गार से जुड़े प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, मेडिकल और वेटेनरी सिविक एक्शन, नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संचय, स्वच्छता अभियान और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसी गतिविधियाँ भी नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

हाल ही में ग्राम देविपुरा में ब्यूटिशियन प्रशिक्षण, ग्राम नायकगोठ में सिलाई प्रशिक्षण और ग्राम नगला तराई में कंप्यूटर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी श्रृंख

कार्यक्रम में निरीक्षक मोहर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुंदर सिंह, राजू कुमार सिंह, आरक्षी सुनील कुमार, संदेश राज, भूपेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीण प्रतिनिधियों में रामजन्म पासवास, दीपक कुमार, पूर्व प्रधान अर्जुन कुमार, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य सुरेश कुमार और गंगा देवी शामिल हुए।

कमांडेंट ने सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएँ देते हुए स्थानीय नागरिकों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।