सितारगंज कृषि मंडी में धान तोल विवाद का समाधान, 24 घंटे बाद धरना समाप्त

सितारगंज कृषि मंडी में धान तोल विवाद का समाधान, 24 घंटे बाद धरना समाप्त

स्थान: सितारगंज

रिपोर्टर: तनवीर अंसारी

कृषि मंडी में धान की तोल को लेकर चल रहे धरने को किसानों और व्यापारियों के बीच सहमति बनते ही समाप्त कर दिया गया है। बीते कल कच्चे आढ़तियों द्वारा धान की तोल रोक दी गई थी, जिससे किसान आक्रोशित होकर मंडी के मुख्य गेट को बंद कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए थे।

धरने के दौरान किसानों में स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के खिलाफ गुस्सा देखा गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए खाद्य विपणन विभाग की आर एम ओ लता मिश्रा, सितारगंज तहसीलदार हिमांशु जोशी, वरिष्ठ विपण अधिकारी विनय चौधरी और मंडी सचिव की मौजूदगी में किसान और व्यापारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सभी पक्षों ने आपसी सहमति बनाते हुए धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

आर एम ओ लता मिश्रा ने बताया कि कुछ ट्रालियों की आज ही तोल की जाएगी, जबकि शेष ट्रालियों का रविवार को भी तोल कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं होने दी जाएगी और किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी, ताकि उन्हें उचित मूल्य सुनिश्चित हो।