सितारगंज में किसानों का आक्रोश, मंडी गेट पर धरना

सितारगंज में किसानों का आक्रोश, मंडी गेट पर धरना

स्थान। सितारगंज।

सितारगंज कृषि मंडी में किसानों और धान व्यापारियों के बीच तनाव बढ़ गया है। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंडी का मुख्य गेट बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

किसानों का आरोप है कि सप्ताह भर की छुट्टी के बाद मंडी में धान की ट्रालियां लेकर आने के बावजूद, कच्चे आढती और व्यापारी मनमानी ढंग से किसानों के धान की कटौती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि व्यापारियों द्वारा मंडी में लाई गई धान कम खरीदी जा रही है और यूपी से लाए गए धान को सरकारी पोर्टल पर चढ़ाया जा रहा है, जिससे सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर कल तक प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं, तो वे अपनी फसल सड़क पर फेंकने को मजबूर होंगे।

वहीं, मंडी सचिव और वरिष्ठ विपणन अधिकारी ने किसानों से वार्ता की, लेकिन यह प्रयास असफल रहा। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और अभी भी मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन जारी है।

सड़क पर धान फेंकने की धमकी और व्यापारी-किसान विवाद जिले में बड़े संकट की चेतावनी दे रहे हैं