उत्तराखंड में बनकर तैयार हुआ देश का पहला सैन्यधाम, पीएम मोदी संभावित रूप से करेंगे लोकार्पण

उत्तराखंड में बनकर तैयार हुआ देश का पहला सैन्यधाम, पीएम मोदी संभावित रूप से करेंगे लोकार्पण

स्थान – देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार उत्तराखंड में देश का पहला सैन्यधाम तैयार हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी खुद इस सैन्यधाम का लोकार्पण करने प्रदेश आ सकते हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इसे उत्तराखंड के लिए गर्व का अवसर बताते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि प्रदेश के लगभग हर घर से सैनिक मातृभूमि की सेवा के लिए सीमा पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड का होना हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व की बात है।

मनवीर चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान पांचवे धाम की स्थापना की घोषणा की थी। उसी प्रेरणा से प्रदेश में सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है।

प्रदेश सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री से आग्रह और अनुरोध किया है कि वे इस सैन्यधाम का लोकार्पण करें। यदि प्रधानमंत्री इस प्रस्तावित दौरे के दौरान आएंगे और लोकार्पण करेंगे, तो यह उत्तराखंड के लिए एक विशेष और गौरवपूर्ण अवसर होगा।

सैन्यधाम का उद्देश्य सैनिकों की देशभक्ति, त्याग और साहस को श्रद्धांजलि देना और आम जनता में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह स्थल राज्य के लिए न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि आने वाले समय में पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान देगा।