

स्थान : लक्सर


दीपावली के अवसर पर लक्सर में पटाखा बाजार रिहायशी इलाकों से दूर, शुगर मिल के खाली मैदान में लगाया गया है। यहां पहुंचे ग्राहकों में छोटे बच्चे अपने परिवार के साथ पटाखे खरीदने आए और खुशी और उत्साह के साथ खरीदारी करते नजर आए।



हालांकि, पटाखा व्यवसायी इस बार बिक्री को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि इस बार बाजार में मंदी है और देहात क्षेत्र से ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। इसके पीछे बेमौसम बारिश का भी असर देखा जा रहा है।


व्यापारी यह भी बता रहे हैं कि प्रशासन का रवैया संतोषजनक नहीं है। लक्सर में कई जगह बिना लाइसेंस पटाखे रिहायशी इलाकों में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, जबकि लाइसेंसधारी व्यवसायी कानूनी प्रक्रिया अपनाकर पटाखा बेच रहे हैं।



व्यापारी अपनी समस्याओं के साथ यह अपील भी कर रहे हैं कि समान रूप से नियम लागू हों, ताकि सभी को न्यायपूर्ण व्यापार करने का अवसर मिल सके।




