

नहर कवरिंग रोड। 17 अक्टूबर, शुक्रवार को सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्बल और मेहनती वर्ग के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल, नहर कवरिंग रोड पर बड़े धूमधाम से किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त ने की, जबकि अतिथि के रूप में सी.ए. सरोज आनंद जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।


जैसा कि परंपरा रही है, सारथी फाउंडेशन ने इस अवसर पर दिवाली की मिठाई, खिले, खिलौने, बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट, जूस, मोमबत्ती और दीए वितरण किए। संस्था अध्यक्ष नवीन पन्त ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य निर्बल वर्ग के परिवारों को सम्मान देना और छोटी-छोटी खुशियां बाँटना है।



अतिथि सी.ए. सरोज आनंद जोशी ने सभी सदस्यों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे हमेशा समाजसेवा में सारथी फाउंडेशन के साथ खड़े हैं और संस्था को हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। संस्था के संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे और गिरीश लोहनी ने भी उपस्थित लोगों से कहा कि संस्था को अधिक से अधिक लोगों तक समाजिक कार्य पहुँचाना चाहिए।


कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने 19 मेहनती परिवारों को दिवाली की बधाईयाँ देते हुए उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन पन्त, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे, गिरीश लोहनी, डॉ. जाकिर हुसैन, मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल, उपाध्यक्ष हेमा जोशी, सह-सचिव गीता बेलवाल, सदस्य बबिता टकवाल, मीना साही, पूजा पंत, भावना जोशी, सोना तिवारी, भावना पांडे, बीना जोशी, रंजना जोशी, कौशल्या जोशी, रूपाली सक्सेना, भवानी सूठा, संतोष गौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

विशेष सूचना: सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिट्टी के दीयों का निःशुल्क वितरण भी जारी है। यह वितरण जज फार्म चौराहा, दमुवाढूगा और बरेली रोड नियर लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल के पास किया जा रहा है। सदस्यों को इस कार्य की जिम्मेदारी पहले ही दी जा चुकी है।
सारथी फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में संवेदनशीलता और साझा खुशियों की परंपरा को लगातार जीवित रख रहा है।



