

देहरादून


उत्तराखंड कांग्रेस ने RTI की 20वीं वर्षगांठ पर प्रेस वार्ता कर


भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि RTI आम आदमी के अधिकार को मजबूत करने के लिए लाई गई थी, लेकिन 2014 के बाद इसे लगातार


कमजोर किया गया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ब्यूरोक्रेट्स


की जानकारी जनता से छुपाने और पीएम केयर फंड
व इलेक्टोरल बॉन्ड की पारदर्शिता न होने पर भी सवाल उठाए।




