रूड़की: मुंडलाना में डेंगू का कहर, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे

रूड़की: मुंडलाना में डेंगू का कहर, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे

लोकेशन- रूड़की

संवाद्दाता- प्रिंस शर्मा

नारसन ब्लॉक के मुंडलाना क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। हालांकि सरकारी अस्पतालों में न तो पर्याप्त सुविधाएं हैं और न ही समय पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर फार्मासिस्ट अनुपस्थित रहते हैं, जिससे लोग मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। लेकिन निजी अस्पतालों पर भी सवाल उठने लगे हैं क्योंकि कई बार डेंगू के मरीजों की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नहीं भेजी जा रही, जिससे सरकारी रिकॉर्ड में मरीजों की संख्या कम दिखाई देती है।

स्थिति को गंभीर मानते हुए आज सीएमओ की ओर से मलेरिया जांच टीम गांव पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर लार्वा की जांच, फॉगिंग कराई और ग्रामीणों को पम्पलेट बांटकर डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने मौके पर खून की जांच शुरू की, लेकिन लंबी कतारों को देखकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को अपर्याप्त बताया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बुखार के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली से नाखुश हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब डेंगू घर-घर दस्तक दे रहा है, तो सरकारी तंत्र कब जागेगा