इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर

इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर

भारतीय तटरक्षक बल यानी इंडियन कोस्ट गार्ड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेज सकते हैं। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2025 है।

इस भर्ती के जरिए एमटीएस, ड्राफ्ट्समैन, फायरमैन, इंजिन ड्राइवर, स्टोर कीपर और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लेवल 6 के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 18,000 से 81,100 रुपये तक मिलेगा।

पदों का विवरण:

पदसंख्या
स्टोर कीपर-II01
इंजिन ड्राइवर01
ड्राफ्ट्समैन01
लास्कर04
फायरमैन01
एमटीएस (Daftary)01
एमटीएस (चपरासी)01
एमटीएस (चौकीदार)01
अकुशल श्रमिक02

आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र Headquarters, Coast Guard Region (West), Alexander Graham Bell Road, PO Malabar Hill, Mumbai-400006 पर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ 50 रुपये का पोस्टल स्टाम्प भी संलग्न करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती में आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अंत में फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न:
लिखित परीक्षा आयोजित होने पर प्रश्न पत्र में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों में जनरल नॉलेज, गणित, अंग्रेज़ी और संबंधित ट्रेड विषय शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं, 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। विस्तृत जानकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।