पेपर लीक मामले में आज जनसुनवाई

पेपर लीक मामले में आज जनसुनवाई

स्थान : देहरादून

देहरादून के IRDT ऑडिटोरियम में आज पेपर लीक मामले की जनसुनवाई हो रही है। यह सुनवाई एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा की जा रही है।

सुनवाई की अध्यक्षता सेनि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय नैनीताल, यूसी ध्यानी कर रहे हैं।

जनसुनवाई सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। इसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा अपनी शिकायतें और अनुभव साझा कर रहे हैं।