

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट



चंपावत जिले की चोमेल-रेगड़ू मोटर मार्ग की स्थिति गंभीर रूप से खराब हो चुकी है। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और अधिकांश हिस्सा रोखड़ में तब्दील हो गया है। नालियां और स्क्वर बंद हैं, जबकि कॉजवे टूट चुके हैं।



सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह बिष्ट ने कहा कि आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। डुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं और लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को कई बार सड़क की बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


बिष्ट ने शासन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तुरंत सड़क सुधार और डामरीकरण की मांग की। ग्रामीण अब जान जोखिम में डालकर ही यात्रा करने को मजबूर हैं।




