

स्थान : लक्सर


लक्सर। सोशल मीडिया पर लक्सर का एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में मेडिकल स्टोर के सामने मुंडाखेड़ा और सुल्तानपुर के युवकों के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है।



जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।



लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है। आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





