एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: पांचवे राउंड में अभिषेक गोस्वामी आगे

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: पांचवे राउंड में अभिषेक गोस्वामी आगे

स्थान : हल्द्वानी

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ 2025 के चुनाव की पांचवी राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा से 54 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी चरणों की मतगणना शाम 8:00 से 9:00 बजे के बीच पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

छात्र और समर्थक उत्साह और हल्की-फुल्की हलचल के बीच मतगणना देख रहे हैं,

लेकिन कॉलेज प्रशासन और पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क हैं।