बद्रीनाथ माणा पास MTB चैलेंज की तैयारी पूरी, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

बद्रीनाथ माणा पास MTB चैलेंज की तैयारी पूरी, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

लोकेशन : बद्रीनाथ
रिपोर्ट : संजय कुंवर

बद्रीनाथ माणा पास MTB चैलेंज के ओपनिंग समारोह की सभी तैयारियां देवलोक होटल परिसर में पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह धामी ठीक 3 बजे बद्रीनाथ धाम पहुंचकर करेंगे।

फिलहाल सभी प्रतिभागी बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं और साहसिक पर्यटन MTB चैलेंज के लिए तैयार हैं। इस रेस का आयोजन स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा किया जा रहा है।

इस साहसिक अभियान का समापन कल, वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर माणा पास देव ताल में किया जाएगा। MTB चैलेंज का यह आयोजन पर्यटन और साहसिक खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रतिभागियों और आयोजकों ने बताया कि चुनौतीपूर्ण मार्ग, पर्वतीय दृश्य और रोमांचक ट्रेल्स इस रेस को यादगार बनाएंगे।