रानीखेत में दुर्गा महोत्सव की धूम, गांधी चौक में बच्चों का छोलिया नृत्य आकर्षण

रानीखेत में दुर्गा महोत्सव की धूम, गांधी चौक में बच्चों का छोलिया नृत्य आकर्षण

स्थान- रानीखेत
रिपोर्टर- संजय जोशी

रानीखेत नगर और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा महोत्सव की धूम है। गांधी चौक, बैंक बिल्डिंग, खनिया, माल रोड और चौबटिया में मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें सुबह और शाम आरती तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

गांधी चौक दुर्गा महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेष रूप से बच्चों द्वारा किया गया छोलिया नृत्य दर्शकों का आकर्षण का केंद्र रहा।

गांधी चौक दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।