

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर

सामाजिक कार्यकर्ता बोले – जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा उग्र

जिले भर में खस्ताहाल सड़कों से परेशान जनता की आवाज़ बनकर सामने आए सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पनेरु ने आज जोरदार प्रदर्शन किया।
हरीश पनेरु अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नैनीताल कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया।



मौके पर हंगामा
प्रदर्शन के दौरान स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।
हरीश पनेरु ने मौके पर पहुंचे एसडीएम को रोकते हुए अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और कहा कि—

“जनता रोज़ इन टूटी सड़कों पर जान जोखिम में डाल रही है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। अब और चुप नहीं बैठेंगे।”


प्रदर्शनकारियों की मांग
- जिले की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए
- स्थायी समाधान के लिए सरकार रोड मैप बनाए
- लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि—
“यदि 10 दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।”


- गेट के सामने बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी
- “सड़क नहीं, तो चैन नहीं” जैसे नारों से गूंजा परिसर
- पुलिस की तैनाती और अधिकारियों की कोशिश से हालात संभाले गए
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेता है, या जनता को फिर किसी बड़े आंदोलन का गवाह बनना पड़ेगा।



