आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पैसों के नजरिए से आज का दिन बहुत अच्छा है। घर में सुधार से जुड़े कामों में वास्तु के नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने न दें। निजी जिंदगी में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें, क्योंकि इसकी वजह से धन और मान-सम्मान दोनों का नुकसान हो सकता है। युवा लोग बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करेंगे।

करियर: कोई नया काम शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में कुछ रुकावटें आएंगी। हालांकि, मौजूदा कामों में आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों से कागजी काम करते समय गलती हो सकती है। किसी वरिष्ठ का सहयोग लेना सही रहेगा।
लव: वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना पारिवारिक व्यवस्था को बिगाड़ सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई भी काम योजना से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। खर्चों पर काबू रखने से आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, दूसरों के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
नेगेटिव: किसी भी तरह की यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान ही है। बेहतर होगा कि अपने निजी कामों पर ही ध्यान दें। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। कहीं भी दस्तखत करने से पहले सही जांच-पड़ताल ज़रूर करें।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। अगर व्यवसाय से जुड़ा किसी भी तरह का निवेश करने की योजना है, तो तुरंत काम में लाएं। अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन इस समय पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखना भी जरूरी है।
लव: वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल सही बना रहेगा और परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा।
हेल्थ: गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। ध्यान (मेडिटेशन) में कुछ समय बिताना सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आप अपनी प्रतिभा और योग्यता से किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। ध्यान रखें कि खुद के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थ लाना भी जरूरी है। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव: कुछ विपरीत परिस्थितियां भी रहेंगी और खर्च भी परेशान करेंगे। हालांकि, आप अपने सामर्थ्य से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। इस बात का ज़रूर ध्यान रखें कि अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का खतरा न उठाएं।

करियर: कार्यक्षेत्र में अपने काम की क्वालिटी और कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। आपका कोई ऑर्डर रद्द भी हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन व्यवस्था बहुत अच्छी रहेगी।
लव: वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात का भी अवसर मिलेगा।
हेल्थ: ज्यादा भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कमजोरी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू होने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए लोगों से फायदेमंद संपर्क बनेंगे।
नेगेटिव: बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। उनकी संगति और कामों पर कड़ी नजर रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा गुस्सा भी सबके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। आज यात्रा न करें तो बेहतर है।

करियर: व्यावसायिक स्थिति में सुधार आएगा। नई जिम्मेदारियों को भी अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। मशीनरी आदि के खराब होने से प्रोडक्शन रुक सकता है। इस समय नए लोगों के संपर्क व्यवसाय के लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे।
लव: बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार घर-परिवार पर बना रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का कार्यक्रम बनेगा।
हेल्थ: बिना किसी वजह तनाव हावी रहेगा। योग और ध्यान (मेडिटेशन) इसका सही उपाय है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आर्थिक योजनाओं को सफल बनाने का सही समय है। समय रहते बिगड़े हुए संबंधों को सुधार लें। ये संबंध आपके लिए फायदेमंद होने वाले हैं। फोन या ईमेल द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत ही फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव: बेकार के खर्चों पर काबू रखें और सही बजट बनाकर चलें। किसी पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहनों के साथ बहस हो सकती है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह ज़रूर लें।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश से जुड़ी योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है और अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
लव: पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी, जो आपस में ही बैठकर सुलझाने से संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे।
हेल्थ: मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। ध्यान (मेडिटेशन) और योग पर कुछ समय ज़रूर लगाएं और सकारात्मक रहें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। सही समय पर सही फैसला लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा। साथ ही आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। मनोरंजक कार्यक्रम बनेंगे।
नेगेटिव: अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि चोरी होने के योग बन रहे हैं। आलस, लापरवाही जैसी आदतों में सुधार लाएं। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें और मौजूदा स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें।

करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां ऑनलाइन और फोन द्वारा ही व्यवस्थित करने की कोशिश करें। मौजूदा माहौल की वजह से कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा न होने की वजह से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
लव: पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
हेल्थ: आपकी जागरूकता की वजह से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। खर्चों के साथ-साथ आय के साधन भी बने रहेंगे, इसलिए दिक्कत महसूस नहीं होगी। आज रोजमर्रा की जिंदगी से अलग कुछ नई चीजें सीखने में रुचि रहेगी। नए और फायदेमंद संपर्क भी बढ़ेंगे।
नेगेटिव: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसे ठीक से निभाने में आपको परेशानी भी होगी, लेकिन संयम और धैर्य से काम लें। किसी के साथ बहुत ज्यादा बहस में न उलझें। गाड़ी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करने की जरूरत है।

करियर: प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सफलता मिलेगी और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी। लेकिन कोई भी नया काम करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह ज़रूर लें।
लव: घर में अनुशासित और व्यवस्थित माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के मामले में ज्यादा दखल न दें।
हेल्थ: गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रहेगी। तुरंत इलाज लें और अपना पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रही है। समय का सही उपयोग करें और सभी कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता ज़रूर मिलेगी। लेकिन किसी भी भविष्य से जुड़ी योजना पर अभी काम रोकना सही रहेगा।
नेगेटिव: यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ज्यादा सोच-विचार करने में कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ कार्य क्षमता पर भी ध्यान लगाएं। साथ ही भाइयों के साथ अपने संबंध खराब न होने दें।

करियर: दूसरे व्यावसायिक लोगों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें, वरना इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। सरकारी सेवा में कार्यरत लोग सार्वजनिक कामों में बहुत सावधानी रखें।
लव: पारिवारिक समस्याओं को आपसी तालमेल से सुलझाएं, इससे संबंध फिर से व्यवस्थित हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ: गले में किसी तरह की खराश या इंफेक्शन महसूस हो सकता है। इसे गंभीरता से लें और इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपको कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। कुछ समय अपने मनपसंद कामों के लिए भी ज़रूर निकालें। इससे आपको नई ऊर्जा का अनुभव होगा। कोई ऐसा काम भी हो सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था।
नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में पैसे खर्च होने की स्थिति रहेगी। कभी-कभी आलस और मौज-मस्ती में समय बर्बाद होने से आप कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि खो भी सकते हैं। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। अपनी घरेलू परेशानियों को व्यवसाय पर हावी न होने दें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में कुछ फायदेमंद स्थितियां भी बनेंगी। ऑफिस के कामों की अधिकता की वजह से कुछ परेशानी भी रहेगी।
लव: दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में चल रहे वाद-विवाद को भी साथ बैठकर सुलझाने में सक्षम रहेंगे। लव पार्टनर के साथ झूठ बोलना संबंध खराब कर सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की-फुल्की दिक्कतें महसूस होंगी। ध्यान (मेडिटेशन) करें और हल्का खान-पान रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें, आपका कोई खास काम पूरा होने की संभावना है। घर के रखरखाव और सुधार से जुड़े कामों की भी रूपरेखा बनेगी। घर के बड़े सदस्यों के मान-सम्मान और सेवा में किसी तरह की कमी न आने दें।
नेगेटिव: दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। साथ ही अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा ज़रूर करें, वरना आपकी छवि बिगड़ सकती है। बहुत ज्यादा सोच-विचार में समय लगाने से सफलता आपके हाथ से निकल सकती है।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में अगर कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके बारे में पूरी जांच ज़रूर कर लें। भावुक होकर बिना सोचे-समझे दूसरों की नकल करना नुकसानदायक रहेगा। ऑफिशियल मामलों में भी सावधान रहें।
लव: वैवाहिक संबंधों में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी को प्यार का इजहार करने के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से फैसला लेने का है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। करीबी संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बनेगी।

नेगेटिव: साथ ही, व्यावहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत ज्यादा आदर्शवाद आपके खुद के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मन की स्थिति कुछ विचलित रहेगी और संतान का अपनी पढ़ाई पर ध्यान न देना भी आपको परेशान कर सकता है। उनका मार्गदर्शन करते रहें।

करियर: पैसों के नजरिए से आज का दिन बहुत अच्छा है। लेकिन अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें, वरना उनके लीक होने से आपके कामों में रुकावट आ सकती है। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में स्थानांतरण से जुड़ी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
हेल्थ: गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपना समय मनोरंजन और आराम में बिताएं। ऐसा करने से आपको खुशी और नई ऊर्जा मिलेगी और कामों में भी मन लगेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के सही परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव: किसी भी तरह का लेनदेन या कोई वादा न करें। इससे आप मुश्किल में पड़ जाएंगे, साथ ही संबंधों पर भी उसका बुरा असर पड़ेगा। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। इनके द्वारा भी आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में पैसों से जुड़े कामों को करने में किसी की मदद न लेकर खुद ही निपटाएं।
लव: पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादापूर्ण रखना बहुत जरूरी है।
हेल्थ: किसी वजह से तनाव और उदासी जैसी स्थिति हो सकती है। सकारात्मक रहें। कुछ समय प्रकृति में बिताएं।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9