2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट…… ऋषि कपूर

हल्द्वानी: संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने शुरू की नई टीम बनाने की प्रक्रिया

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसी कड़ी में पार्टी का संगठन सृजन अभियान अब उत्तराखंड में भी शुरू हो गया है।

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आज इस अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसमें हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह यादव बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं से आवेदन लिए।

अजय सिंह यादव ने कहा कि जैसे गुजरात और बिहार में संगठन सृजन अभियान ने कांग्रेस को नई ऊर्जा दी है, वैसे ही उत्तराखंड में भी इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस दमदार वापसी करेगी।

पर्यवेक्षक ने साफ किया कि इस बार किसी गुटबाजी के आधार पर नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।