


देहरादून,
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को आगामी विधानसभा सत्र के लिए संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें द्वितीय सत्र के दौरान अपने विभागों से संबंधित सभी विधायी एवं संसदीय प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अधिकृत किया है।



इस संबंध में आदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कर दिए गए हैं।


आदेश के तहत सुबोध उनियाल आगामी सत्र में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के प्रश्नों का उत्तर देने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्य भी देखेंगे।



उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड विधानसभा का पांचवीं विधानसभा का द्वितीय सत्र 19 अगस्त (मंगलवार) से शुरू हो रहा है। यह सत्र आगामी बजट और कानून निर्माण समेत कई अहम मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।


मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपी गई यह ज़िम्मेदारी दर्शाती है कि सरकार उन्हें एक विश्वसनीय और अनुभवी नेता के रूप में देख रही है, जो सत्र के दौरान प्रभावी रूप से सरकार का पक्ष रख सकें।



