दाबकी महेश्वरी गांव में आधी रात को घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

दाबकी महेश्वरी गांव में आधी रात को घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

लक्सर (हरिद्वार),
लक्सर क्षेत्र के दाबकी महेश्वरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात करीब एक बजे एक ग्रामीण के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। घर में मगरमच्छ देखकर परिवार के सदस्य दहशत में आ गए और बच्चों सहित सभी की जान सांसत में पड़ गई।

घटना की जानकारी जब गांव में फैली, तो मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचित किया गया

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी गुरजंट सिंह ने अपने दल के साथ रात्रि लगभग दो बजे मौके पर पहुंचकर साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया और उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया

गांव के लोगों ने गुरजंट सिंह और उनकी टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यदि समय पर वन विभाग नहीं पहुंचता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और साहसिक कार्य के लिए दल को धन्यवाद दिया और प्रशासन से अपील की कि क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को लेकर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए