भाजपा ने रानीखेत में निष्कासित कार्यकर्ताओं की सदस्यता की बहाली की

भाजपा ने रानीखेत में निष्कासित कार्यकर्ताओं की सदस्यता की बहाली की

रानीखेत,
संवाददाता- संजय जोशी
भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत जिले के विभिन्न मंडलों से पूर्व में निष्कासित किए गए 17 कार्यकर्ताओं की पार्टी सदस्यता बहाल कर दी है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता अब पुनः पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और पार्टी हित में समर्पित रहेंगे।

भट्ट ने कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है, लेकिन पुनः सदस्यता प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा और सेवा का संकल्प लिया है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सदस्यता बहाल किए गए कार्यकर्ताओं की सूची:

  1. श्री बालम मुहारी – मंडल सल्ट
  2. श्री दिनेश नेगी – मंडल सल्ट
  3. श्री परम कांडपाल – मंडल सल्ट
  4. श्री विनोद ध्यानी – मंडल सल्ट
  5. श्री शोबन सिंह – मंडल मछोड़
  6. श्री आनन्द सिंह कार्की – मंडल बग्वालीपोखर
  7. श्री राजेन्द्र सिंह – मंडल मजखाली
  8. श्री रमेश चंद – मंडल रानीखेत
  9. श्रीमती शांति उप्रेती – मंडल बिनसर महादेव

  1. श्रीमती पुष्पा देवी मुहारी – मंडल सल्ट
  2. श्रीमती मीरा ध्यानी – मंडल सल्ट
  3. श्रीमती मंजू कांडपाल – मंडल सल्ट
  4. श्रीमती मोहनी मौलखी – मंडल मछोड़
  5. श्रीमती लता बिष्ट – मंडल भिमक्यासैन
  6. श्रीमती चंद्रा कोहली – मंडल चौखुटिया
  7. श्रीमती सीमा जोशी – मंडल जालली
  8. सुश्री हंसा नेगी – मंडल मछोड़

भाजपा जिला अध्यक्ष ने इन सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे पार्टी की नीति, सिद्धांत और अनुशासन के अनुरूप कार्य करेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग देंगे।