


स्थान : हल्द्वानी


श्री बालाजी मंदिर समिति रूपनगर द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “श्री यंत्र स्थापना महोत्सव” की विस्तृत जानकारी साझा की गई।


मंदिर व्यवस्थापक महंत पुरनचंद पाठक ने बताया कि यह आयोजन मां ललिता देवी को समर्पित है और इस अवसर पर श्री यंत्र की स्थापना पहली बार दस महाविद्याओं के साथ की जा रही है, जो अपने आप में एक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहल है।



उन्होंने कहा कि श्री यंत्र की स्थापना से 5 किलोमीटर की परिधि में सुख, समृद्धि और शांति का संचार होगा। यह आयोजन उन सभी श्रद्धालुओं के लिए एक दुर्लभ अवसर है जो आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ना चाहते हैं।


कार्यक्रम का विवरण:

- 2 अक्टूबर (प्रथम दिवस):
प्रातः 10:00 बजे शिव मंदिर मुखानी से कलश यात्रा आरंभ होगी, जो श्री बालाजी मंदिर रूपनगर पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद गणेश पूजन किया जाएगा। - 3 अक्टूबर (द्वितीय दिवस):
पूरे विधि-विधान से श्री यंत्र की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। - 4 अक्टूबर (तृतीय दिवस):
दस महाविद्याओं सहित श्री यंत्र की स्थापना, पूजन व महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम सह-संयोजक वाराश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क और सार्वजनिक होगा।
कलश यात्रा में भाग लेने वाली माताएं और बहनें अपना नाम पंजीकृत कर निःशुल्क आई-कार्ड प्राप्त कर सकती हैं।

संपर्क सूत्र:
- यजमान बनने हेतु संपर्क करें: 98376 23623
- कलश यात्रा पंजीकरण:
80772 90813, 89791 79408


