नगर में मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा रैली, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

नगर में मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा रैली, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

नगर में बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में शामिल लोगों ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “वंदे मातरम”, महात्मा गांधी और वीर शहीदों के जयकारे लगाकर देशभक्ति का परिचय दिया।

रैली का नेतृत्व जामा मस्जिद के सदर मो. इरफान ने किया। इसके साथ ही सोहेब, नईम खान, सोनू सिद्दीकी, अनवर राजा, मो. दानिश, कामरान कुरैशी, नावेद अनीस, मो. वाजिद, मो. अरबाज, मुनव्वर अली, गुलशेर खान, अबरार बक्श, मो. एज़ाज़, मेहराज, निसार सहित अनेक गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एकजुट होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस आयोजन से नगरवासियों में सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिला।

यह रैली एक बार फिर यह संदेश देती है कि देश के हर समाज का तिरंगा से गहरा लगाव है और वे मिलकर भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए समर्पित हैं।