हल्द्वानी में अतिक्रमण चिन्हांकन के खिलाफ सूराज सेवा दल का प्रदर्शन, गरीबों के घर तोड़े जाने पर जताया विरोध

हल्द्वानी में अतिक्रमण चिन्हांकन के खिलाफ सूराज सेवा दल का प्रदर्शन, गरीबों के घर तोड़े जाने पर जताया विरोध

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी

हल्द्वानी में अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के घरों पर लाल निशान लगाए जाने की कार्रवाई के विरोध में सूराज सेवा दल ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सूराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि “बाहरी राज्यों से आए अधिकारी पहाड़ के स्थानीय लोगों को अतिक्रमणकारी बताकर उनके आशियाने तोड़ना चाहते हैं,

जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

रमेश जोशी ने यह भी कहा कि अगर उत्तराखंड की गैरसैंण को राजधानी बनाया गया होता, तो ये अधिकारी आज मैदानी जिलों में नहीं, बल्कि पहाड़ों में होते और प्रदेश का समग्र विकास संभव होता।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण के नाम पर गरीब परिवारों के घरों को चिन्हित करने और उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।


उन्होंने प्रशासन से गरीबों और स्थायी निवासियों के खिलाफ चल रही जनविरोधी कार्यवाहियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।