अमृत योजना के तहत हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित, 90 को भेजे जा रहे नोटिस

अमृत योजना के तहत हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित, 90 को भेजे जा रहे नोटिस

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी

रेलवे द्वारा अमृत योजना के तहत हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस क्रम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले प्रशासन द्वारा सर्वे और सीमांकन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे के अनुरोध पर प्रशासन ने लगभग 90 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं।

इन सभी मामलों में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकर्ताओं की सुनवाई रेलवे द्वारा की जाएगी और तय प्रक्रिया के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि अमृत योजना के तहत यह कार्यवाही रेलवे स्टेशन क्षेत्र को सुधारने और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा रोका जा सके।