रानीखेत की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संभाला कार्यभार, आपदा प्रबंधन और चुनाव को लेकर दिए निर्देश

रानीखेत की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संभाला कार्यभार, आपदा प्रबंधन और चुनाव को लेकर दिए निर्देश

स्थान – रानीखेत
रिपोर्ट – संजय जोशी

रानीखेत में नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद का स्थान लेंगी, जिनका स्थानांतरण देहरादून किया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद गौरी प्रभात ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों और उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने वर्षा ऋतु में संभावित आपदाओं को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और पुख्ता प्रबंधन के निर्देश दिए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजस्व उपनिरीक्षकों को जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

इसके साथ ही आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।