


रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी


करीब 15 दिन पहले हल्द्वानी में हुई एक योगा ट्रेनर की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश और बढ़ गया है।



सोमवार को “पहाड़ी आर्मी” संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिजनों के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।



प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न्याय मांगने वालों को धमकाया जा रहा है, उनके साथ मारपीट और लाठीचार्ज किया गया है।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।


साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से एसएसपी नैनीताल को हटाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि चाहे ज्योति मेर हत्याकांड हो या अमित मौर्य हत्याकांड, दोनों मामलों में पुलिस ने पीड़ितों को न्याय देने के बजाय उन पर लाठियां चलाईं और सड़क पर घसीटा।


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


