बद्रीनाथ में जन आंदोलन दसवें दिन भी जारी, लामबगड़ की महिलाओं और टैक्सी यूनियन ने दिया समर्थन

बद्रीनाथ में जन आंदोलन दसवें दिन भी जारी, लामबगड़ की महिलाओं और टैक्सी यूनियन ने दिया समर्थन

लोकेशन : बद्रीनाथ धाम
रिपोर्टर : संजय कुंवर

प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ श्री बद्रीनाथ धाम में चल रहा जन आंदोलन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा।

इस आंदोलन में आज लामबगड़ खीरों घाटी की महिलाओं का एक बड़ा दल ग्राम प्रधान मीना चौहान के नेतृत्व में शामिल हुआ। वहीं बद्रीनाथ और गोविंदघाट टैक्सी यूनियन ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखने को मिली।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने समिति के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता की और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही शासन स्तर पर समाधान के लिए बातचीत कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बुधवार को आंदोलन के तहत मुख्य बाजार में नारेबाजी और शांतिपूर्ण रैली निकाली गई।

इस मौके पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी और टैक्सी यूनियन का जुड़ना, आंदोलन को जन समर्थन का नया आयाम दे रहा है।